सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2016 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
माल्या की मिल्कियत  हाथों में महंगी घड़ियां... आंखों पर गोल्डन चश्मा.. बदन पर डिजायनर कपड़े.. और इर्द-गिर्द मॉडल्स का जमावड़ा...  यही पहचान है किंग ऑफ गुड टाइम्स कहे जाने वाले उद्योगपति विजय माल्या की.. आज की तारीख में भले ही लिकर किंग कहे जाने वाले माल्या पर बैंकों का हजारों करोड़ का बकाया हो.. लेकिन एक वक्त था जब माल्या ने शराब के कारोबार से अकूत दौलत कमाई.. विजय माल्या पर नौ हजार करोड़ रुपए लेकर भागने का आरोप है.. लेकिन ये भी उतना ही बड़ा सच है कि माल्या के पास बेहिसाब संपत्ति है.. दुनिया का शायद ही कोई ऐसा कोना हो.. जहां माल्या का घर ना हो..  अकेले भारत में ही माल्या के पास हजारों करोड़ की संपत्ति है.. जिन पर उन बैंकों ने नजरें जमा रखीं हैं.. जिन पर माल्या का कर्ज है.. इन संपत्तियों और इमारतों को देखकर आप भी चकाचौंध रह जाएंगे.. इन की खूबसूरती और बनावट देखकर कोई भी कायल हो जाएगा.. बेंगलुरू... गोवा और मुंबई समेत कई शहरों में माल्या की मिल्कियत है.. गोवा का किंगफिशर विला बेहद ही खूबसूरत है.. गाहे-बगाहे माल्या यहां आते हैं.. तीन एकड़ में फैला ये विला गोवा के कोंडलम बीच के