शरीफ ने कितनी शराफत दिखाई ? आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए पाक की जमीन का एक बार और इस्तेमाल होने के सबूतों के बाद पाकिस्तान घिर गया है.. अमेरिका ने भी इस मामले में पाकिस्तान से बात की है और आतंकियों को रोकने और उन्हें पर्दाफाश करने को कहा है.. इस हमले को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बात की है.. पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने भी पाकिस्तान पर दवाब बनाना शुरू कर दिया है.. हमले की तेजी से जांच के लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवजा शरीफ से बात की है.. और हमले के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने को कहा है.. इस बातचीत के बाद नवाज शरीफ ने जॉन केरी को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच जारी है और सच जल्दी ही सामने आ जाएगा.. नवाज शरीफ ने एक बयान जारी कर कहा "पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकवादी हमले के मामले में पाकिस्तान पारदर्शी तरीका अख्तियार करते हुए बेहद तेजी से जांच कर रहा है.. पाकिस्तान अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी और देश पर आतंकी हमले के लिए किसी कीमत पर करने नहीं देगा.. दुनिया इस संबंध में ह...