पेट्रोगेट कांड का कैसे हुआ खुलासा ? पेट्रोलियम मंत्रालय में हुई जासूसी सिंडिकेट की ये चंद तस्वीरें हैं.. ये वो तस्वीरें हैं जिसने शास्त्री भवन में जासूसी की घटना को अंजाम दिया है.. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.. कई चेहरों का पर्दाफाश हुआ है.. और कई चेहरे अब भी शक के दायरे में हैं..यानि जल्द ही पुलिस कुछ और चेहरों को बेनकाब कर सकती है..इन चेहरों में कॉरपोरेट अधिकारी से लेकर पत्रकार और मंत्रालय के कई चेहरे शामिल हैं.. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले को सुलझाने में जुटी है.. .. हर दिन नए खुलासे और नई गिरफ्तारियां हो रही हैं..मंत्रालयों में हो रही जासूसी की घटना से सुरक्षा एजेंसियों के साथ हर कोई हैरान है.. मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव में भी भ्रष्टाचार से दूर रहने का ऐलान किया था.. सरकार की इसी सजगता का नतीजा है कि सरकार ने मंत्रालयों में हो रही जासूसी का पर्दाफाश किया.. सरकार ने साफ कर दिया है कि इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा.. और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी हम आपको बता दें कि जासूसी के इस राज से पर्दा एक दिन में नह...