सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धूमिल की कविता "मोचीराम "

मोचीराम की चंद पंक्तियाँ


राँपी से उठी हुई आँखों ने मुझेक्षण-भर टटोला
और फिर जैसे पतियाये हुये स्वर में वह हँसते हुये बोला-
बाबूजी सच कहूँ-मेरी निगाह में न कोई छोटा है न कोई बड़ा है
मेरे लिये, हर आदमी एक जोड़ी जूता है जो मेरे सामने मरम्मत के लिये खड़ा है।
और असल बात तो यह है कि वह चाहे जो है जैसा है,
जहाँ कहीं है आजकल कोई आदमी जूते की नाप से बाहर नहीं है,
फिर भी मुझे ख्याल रहता है
कि पेशेवर हाथों और फटे जूतों के बीच कहीं न कहीं एक आदमी है जिस पर टाँके पड़ते हैं,
जो जूते से झाँकती हुई अँगुली की चोट छाती पर हथौड़े की तरह सहता है।
यहाँ तरह-तरह के जूते आते हैंऔर आदमी की अलग-अलग ‘नवैयत’बतलाते हैं
सबकी अपनी-अपनी शक्ल हैअपनी-अपनी शैली है
मसलन एक जूता है:जूता क्या है-चकतियों की थैली है
इसे एक आदमी पहनता है जिसे चेचक ने चुग लिया है उस पर उम्मीद को तरह देती हुई हँसी है
जैसे ‘टेलीफ़ून ‘ के खम्भे परकोई पतंग फँसी है और खड़खड़ा रही है।
‘बाबूजी! इस पर पैसा क्यों फूँकते हो?
’मैं कहना चाहता हूँ मगर मेरी आवाज़ लड़खड़ा रही है मैं महसूस करता हूँ-
भीतर सेएक आवाज़ आती है- कैसे आदमी हो अपनी जाति पर थूकते हो।
’आप यकीन करें, उस समयमैं चकतियों की जगह आँखें टाँकता हूँ
और पेशे में पड़े हुये आदमी को बड़ी मुश्किल से निबाहता हूँ।
एक जूता और है जिससे पैर को ‘नाँघकर’ एक आदमी निकलता है सैर को
न वह अक्लमन्द है न वक्त का पाबन्द है उसकी आँखों में लालच है
हाथों में घड़ी है उसे जाना कहीं नहीं है मगर चेहरे परबड़ी हड़बड़ी है
वह कोई बनिया है या बिसाती है मगर रोब ऐसा कि हिटलर का नाती है
‘इशे बाँद्धो,उशे काट्टो,हियाँ ठोक्को,वहाँ पीट्टोघिस्सा दो,अइशा चमकाओ,जूत्ते को ऐना बनाओ…
ओफ्फ़! बड़ी गर्मी है’ रुमाल से हवा करता है, मौसम के नाम पर बिसूरता है
सड़क पर ‘आतियों-जातियों’ को बानर की तरह घूरता है
गरज़ यह कि घण्टे भर खटवाता है मगर नामा देते वक्तसाफ ‘नट’ जाता है शरीफों को लूटते हो’ वह गुर्राता है और कुछ सिक्के फेंककर आगे बढ़ जाता है अचानक चिंहुककर सड़क से उछलता है और पटरी पर चढ़ जाता है चोट जब पेशे पर पड़ती है तो कहीं-न-कहीं एक चोर की लदबी रह जाती है जो मौका पाकर उभरती है और अँगुली में गड़ती है।
मगर इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे कोई ग़लतफ़हमी है मुझे हर वक्त यह खयाल रहता है कि जूते और पेशे के बीच कहीं-न-कहीं एक अदद आदमी है जिस पर टाँके पड़ते हैं जो जूते से झाँकती हुई अँगुली की चोट छाती पर हथौड़े की तरह सहता है।
सुदामा प्रसाद धूमिल  
मोचीराम, धूमिल, कविता, ब्लॉग, blog, धूमिल की कविता, सुदामा, नीरज, कुछ देर,

टिप्पणियाँ

धूमिल की क्षमता, संवेदना और अभिव्यक्ति को सौ-सौ सलाम!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अब बर्दाश्त नही होता......

अब बर्दाश्त नही होता...... दिल्ली, मुंबई, बनारस, जयपुर सब देखा हमने अपनों को मरते देखा , सपनो को टूटते देखा .... अख़बारों की काली स्याही को खून से रंगते देखा ! टेलीविजन के रंगीन चित्रों को बेरंग होते देखा ! आख़िर क्यों हम बार- बार शिकार होते हैं आतंकवाद का ? यह आतंकी कौन है और क्या चाहता है ? क्यों हमारी ज़िन्दगी में ज़हर घोलता है ? क्यों वो नापाक इरादे लेकर चलता है और हमें मौत बांटता है ? कोई तो बताए हमें , हम कब तक यूँ ही मरते रहेंगे.....? कब तक माँ की गोद सूनी होती रहेगी ? कब तक बहन की रोती आँखें लाशों के बीच अपने भाई को ढूंढेगी ? कब तक बच्चे माँ - बाप के दुलार से महरूम होते रहेंगे..... ? आख़िर कब तक ..............? यह सवाल मेरे ज़हन में बार - बार उठता है , खून खौलता है मेरा जब मासूमो के लहू को बहते देखता हूँ , न चाहते हुए भी आंखों को वो मंज़र देखना पड़ता है , न चाहते हुए भी कानो को वह चीख - पुकार सुनना पड़ता है । आख़िर कब तक ? आख़िर कब तक ?
एनआईटी श्रीनगर  का स्याह सच   भारत माता की जय.. पर टकराव  एनआईटी श्रीनगर में जो कुछ हुआ .. उसने वहां ही नहीं पूरे कश्मीर की पोल खोल कर रख दी है.. अब समझ में आ गया.. कि क्यों मुट्ठी भर लोग कश्मीर में पाकिस्तानी झंडे लहाराने की दुस्साहस करते हैं.. जब सईंया भये कोतवाल तो डर काहे का..  एनआईटी श्रीनगर में पुलिस की पिटाई के बाद जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकार हरकत में आई हैं.. वो काबिले तारीफ है..इसी हरकत की वजह से ये स्याह सच सामने आ सका है.. दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और उन छात्रों के साथ पूरा न्याय होना चाहिए जो चंद गद्दारों के बीच में रहकक भी देश की आवाज को बुलंद करते हे.. और भारत माता की जय के नारे लगाते रहे.. कहां गए.. जएनएयू में आजादी के नारे लगानेवाले लोग..? क्यों नहीं उन्होंने एनआईटी श्रीनगर के लिए आवाज बुलंद की..? क्यों नहीं वो उन छात्रों के साथ आज खड़े हैं.. जिन्होंने कश्मीर में हिदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए.. कांग्रेस की वो सियासत इस बार नजर नहीं आई.. रोहित वेमुला की सुसाइड और कन्हैया की गिरफ्तारी पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले राह...