सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

एसीबी चीफ की जासूसी  भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो का गठन किया गया था.. दावा है कि इससे दिल्ली में करप्शन पर रोक लगेगी..  लेकिन एंटी करप्शन के ब्यूरो के चीफ के ऑफिस में ही जासूसी उपकरण मिले हैं.. पेन के जैसा दिखने वाला ये जासूसी उपकरण एंटी करप्शन ब्यूरो के चीफ एमके मीणा के उस टेबल पर मिला है जिस पर वो रोज के काम को किया करते हैं..   पेन के जैसा दिखने वाला जासूसी उपकरण पेन के एक बॉक्स में था.. और वो बॉक्स एम के मीणा के टेबल पर रखा था.. मीणा हमेशा की तरह काम कर रहे थे.. तभी उनकी नजर पेन के बॉक्स पर पड़ी.. और फिर जो दिखा उसने मीणा को भी हिला कर रख दिया..   जानकारी के मुताबिक एसीबी चीफ एम के मीणा रोज की तरह अपने दफ्तर में काम कर रहे थे.. तभी उनकी नजर टेबल पर रखी एक पेन के बॉक्स पर गयी.. उस बॉक्स में कई पेन थे.. मीणा एक- एक कर बॉक्स में से पेन निकालने लगे.. तभी उनकी नजर एक ऐसे पेन पर गयी जिसे देखते ही वो हैरान रह गए.. दरअसल पेन की तरह दिखने वाला ये एक जासूसी उपकरण था.. इस पेन में एक माइक लगी थी.. एक ऐसी मशीन जिसके जरिए दूर बैठा शख्स भी बड...
 दिल्ली में मकान खरीदना होगा महंगा  दिल्ली में अब मकान खरीदना और भी महंगा हो सकता है.. केजरीवाल सरकार जल्द ही सर्कल रेट में इजाफा कर सकती है..  सरकार ने सर्कल रेट 100 से 150 फीसदी तक बढ़ाने का मन बनाया है.. फ्लैट और ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में सर्कल रेट सौ फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है ..यानी अब मकान की कीमत जल्द ही दोगुने तक बढ़ने वाली है.. दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग इस प्रपोजल पर काम कर रहा है.. फ्लैटों के कीमत के साथ सरकार ने खेती की जमीन और फार्म हाउस के भी सर्कल रेट बढ़ाने का फैसला किया है.. सरकार ने खेती की जमीन पर सर्कल रेट 100 फीसदी और फार्म हाउस की जमीन पर 150 फीसदी सर्कल रेट बढ़ाने का मन बनाया है.. अगर राजस्व विभाग का ये प्रोजल स्वीकार कर लिया जाता है तो इसे जल्दी ही दिल्ली सरकार के कैबिनेट को भेजा जएगा सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी        घर/ज़मीन                         मौजूदा           ...
मोदी के 'महात्मा'  मोदी का 'गांधी दर्शन'   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों में महात्मा गांधी हैं.. उनके इरादों में गांधी की झलक दिखती है...देश हो या विदेश पीएम मोदी जहां भी जाते हैं वो गांधी जी का जिक्र जरूर करते हैं.. विदेशी जमीन पर कई ऐसे मौके देखने को मिले हैं.. जब मोदी ने राष्ट्रपिता को याद किया.. उन्हें नमन किया है..  अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी से मॉरीशल हर जगह मोदी महात्मा गांधी का अनुसरण करते दिकते हैं.. दुनिया को गांधी का संदेश देते हैं.. बीते साल सितंबर महीने में अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी ने वहां भी महात्मा गांधी को याद किया.. उन्हें श्रद्धांजलि दी..  वाशिंगटन डीसी के महात्मा गांधी मेमोरियल पर जब नरेंद्र मोदी पहुंचे तो लोगों का अभिवादन करते हुए महात्मा गांधी की मूर्ति तक गए.. सबसे पहले अपने जूते उतारे..गांधी की प्रतिमा पर फूल चढा़ए और उन्हें नमन किया... नरेंद्र मोदी का विजन है कि 2019 में जब बापू की एक सौ पचासवीं जयंति मनाई जाए तो पूरा देश साफ सुथरा नजर आए... और उन्होंने इसका जिक्र उन्होंने अमेरिका के मेडिसन स्कवॉयर में भी किया थ...
 नेताजी का 'इंदिरा कनेक्शन' इंदिरा गांधी के कहने पर गायब हुई नेताजी से जुड़ी फाइलें ! नेताजी सुभाषचंद्र बोस का रहस्य गहराता जा रहा है ... पहले इस बात की खबर आई कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवहार लाल नेहरू ने नेताजी की जासूसी करवाई..  फिर पता चला कि नेताजी की जासूसी की जानकारी ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI-5 से भी साझा की जाती थी.. अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.. पता चला है कि नेताजी की मौत के रहस्य से जुड़ी कुछ फाइलों को आज से 43 साल पहले ही नष्ट कर दिया गया था.. उस समय पंडित नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी..   आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिकइंदिरा गांधी के कार्यकाल में नेताजी की मौत के रहस्य से जुड़ी कुछ फाइलों को नस्ट कर दिया गया.. आरटीआई mission netaji संगठन की ओर से दायर की गई थी.. और इसका जवाब पीएमओ की ओर से दिया गया है.. आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक फाइल को नष्ट करने की घटना 1972 की है और उस वक्त इंदिरा गांधी पीएम थीं..  कहा जा रहा है कि कुछ फाइलों को नष्ट करने का आदेश सीधे पीएमओ से आया था.. नेताजी सुभाषचंद्र ब...
फसल को नुकसान  कैसे जिएगा किसान ? बेमौसम बरसता ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है.. कई राज्यों में हजारों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं.. इस महीने हुई बारिश ने ना केवल सौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि इसने किसानों की उम्मीदें भी तोड़ दी.. कुछ दिन पहले जिन खेतों में फसलें लहलहा रही थी.. आज उन्हीं खेतों में फसलें बर्बाद हो रही हैं.. भारी बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने खेतों में खड़ी सभी फसलों को तबाह कर दिया है.. बारिश का सबसे ज्यादा असर 6 राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में हुआ है..   हरियाणा में बारिश ने 38 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है..  यहां 16 सौ करोड़ रुपये की नुकासान की आशंका है.. खेतों में लगी गेहूं, सरसों और जौ की फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा हैं..  यही हाल पंजाब का भी है.. यहां 3 हजार करोड़ का नुकसान तो केवल गेहूं में हुआ है.. जबकि 50 फिसदी आलू का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है.. राजस्थान में भी बारिश ने भारी तबाही मचाई है..  गेहूं, चना, सरसों और जौ की  फसलों को नुकसान पहुंचा हैं.. मध्य प्रदेश में भी ओला वृष्टी ...
नहीं सुधरेगा पाकिस्तान अलगाववादियों से फिर करेगा बात पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत से टकराव का रास्ता खोल दिया है.. पाकिस्तान एक बार फिर कश्मीरी अलगाववादियों से बात करेगा... कल यानि 23 मार्च को हुर्रियत कॉन्फ्रेंस समेत कश्मीर के सभी सेपरेटिस्ट लीडर्स को दिल्ली में पाकिस्तान हाईकमीशन आने का न्योता दिया गया है.. इस खास दावत प्रोग्राम में शिरकत करने के लिए कश्मीर के कई अलगाववादी नेता दिल्ली पहुंच गये हैं.. भारत के विरोध के बावजुद पाकिस्तान ये कदम उठा रहा है और इसमें उसे कुछ गलत नहीं नजर आ रहा है.. एक ओर वो अलगाववादियों से बात कर रहा है वहीं दूसरी ओर वो भारत के साथ दोस्ती की बात कर रहा है.. दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग अबदुल बासित कहते हैं कि ये पहली दफा नहीं हो रही है, बहुत पहले से होता आया है, कई सालों से हो रहा है, कोई नया इशू नहीं है, पहले भारत सरकार ने एतराज नहीं किया, चल रही है चलने दीजिए...कश्मीरी स्टेकहोल्डर हैं, और बहुत ईशूज हैं उनको हल कीजिए प्रधानमंत्री मोदी चाहतेहैं कि आगे बढ़े तो हम तो इसी कंस्ट्रक्टिव...के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं हम कोई ऐसी बात नहीं करना चाहते जिस...
 एन श्रीनिवासन क्या देंगे जवाब ? बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन आज सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे.. सुप्रीम कोर्ट ने उनसे आज जवाब मांगा है.. दरअसल एन श्रीनिवासन ने 8 फरवरी को बीसीसीआई की वर्किंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की थी.. कोर्ट इस मसले पर श्रीनिवासन से नाराज है.. सुप्रीम कोर्ट ने श्रीनिवासन से पूछा है कि जब उन्हें चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं तो वो बैठक की अध्यक्षता कैसे कर सकते हैं ? श्रीनिवासन को कोर्ट के आदेशों की भावनाओं को समझना चाहिए..  खेल के लिए उन्होंने कुछ भी किया हो, लेकिन कोर्ट के आदेश में उनकी भूमिका अस्थिर है.. दअरसल क्रिकेट ऐसासिएशन ऑफ बिहार ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अवमानना की याचिका दाखिल की थी.. श्रीनिवास पर आरोप लगाया था कि बैठक की अध्यक्षता कर उन्होंने अदालत की अवमानना की है..