सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऑपरेशन पठानकोट की इनसाइड स्टोरी


पठानकोट एयरबेस पर हुआ हमला .. मुंबई के 26/11 हमले की याद दिला रहा है.. उस वक्त भी आतंकी सरहद पार से देश में दाखिल हुए थे.. इस बार भी आतंकी सरहद पार से ही आए हैं.. उस बार भी आतंकी गोलियां बरसा रहे थे.. महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बना रहे थे.. इस बार भी आतंकियों की नजर खास ठिकानों पर थी.. तभी तो पठानकोट एयरबेस को निशाना बनाया गया..

दो जनवरी की सुबह आतंकी रात के अंधेरे में एयरबेस के अंदर दाखिल होने में कामयाब हो गए.. और फिर आतंक का कभी ना भूलने वाला खूनी खेल खेला... आतंकी जितनी बड़ी मात्रा में खाने-पीने का सामान और हथियार लेकर आए थे.. उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके मंसूबे कैसे थे.. सुरक्षाबलों ने जो सामान बरामद किए हैं उसके मुताबिक 15 दिन तक के लिए खाने-पीने की चीज़ें भी साथ लेकर आए थे.. साथ ही एनर्जी ड्रिंक के भी कई बोतलें मिली हैं.. इन आतंकियों के पास से पाकिस्तानी ब्रैंड के जूते और बाकि सामान भी बरामद हुए हैं..
आतंकियों ने हमले के लिए जबर्दस्त तैयारी की थी.. बहुत बड़ी तादाद में आतंकी अपने साथ गोला-बारूद और हथियार लेकर आए थे.. हर आतंकी के पास करीब 6 किलो RDX था.. जानकारी के मुताबिक ये आतंकवादी पठानकोट एयरबेस को पूरी तरह उड़ाना चाहते थे... फ्यूल स्टेशन, फाइटर प्लेन और हेलीकॉप्टर्स इनके निशाने पर थे... एयरबेस के रिहायशी इलाके में लोगों को बंधक बनाने का भी प्लान था...
एयरबेस किसी भी देश के सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण जगह होती है.. पटानकोट एयरबेस पर पहले भी दुश्मन देश की नापाक नजरें रही हैं.. लेकिन ये पहला मौका है जब आतंकियों ने किसी एयरबेस को निशाना बनाया है..
पठानकोट एयरबेस पर अब सन्नाटा पसरा है.. तीन दिन तक सुनाई देने वाली गोलियों की गूंज फिलहाल शांत है... छह आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है...
81 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद ऑपरेशन खत्म होने का ऐलान  किया गया .. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमला कैसा होगा और आतंकी कितनी तैयारी के साथ देश में दाखिल हुए थे.. आतंकियों के पास घातक और अत्याधुनिक हथियार हैं.. जैश के आतंकी बड़ी तैयारी के साथ सरहद से पठानकोट पहुंचे और मुंबई के 26/11 से भी ज्यादा बड़े हमले के फिराक में थे..

भारतीय सीमा में दाखिल होने के बाद इन आतंकियों ने पंजाब आर्म्ड पुलिस की 75 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सलविंदर सिंह, उनके दोस्त और ज्वैलर राजेश और कुक को किडनैप किया..  बाद में आतंकियों ने इन तीनों को कई किलामीटर दूर लेजाकर सड़क पर फेंक दिया ... इंडिया टीवी पर पहली बार सामने आए एसपी सलविंदर सिंह का कहना है कि आतंकी बेहद खतरनाक हैं और घातक हथियारों से लैस थे ..
साफ है कि इस तरह की वारदात को अंजाम बिना isi के मदद के नहीं दिया जा सकता.. जैश के आतंकी मुंबई से भी ज्यादा बड़े हमले की तैयारी में भारत में दाखिल हुए थे.. यही कारण है कि उन्होंने एयरबेस पर हमले की साजिश रची..

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत की जनता.....

भारत की जनता बहुत पहले एक कविता भारतीय जनता की स्थितियों को लेकर लिखा था.... एक ऐसी जनता जो दुनिया की सबसे बड़ी लोकतंत्र में रहती है, जिसे अपना सरकार चुनने की छूट है, जो अपने देश के भाग्यविधाताओं के किस्मत का फैसला अपना मत देकर करती है, बड़ी ही गरीबी, लाचारी, और तंगहाली में जिंदा रहती है । इस देश की बड़ी संख्या आज भी अभावों में जी रही है । उसे कोई फर्क नही पड़ता की प्रधानमंत्री अमेरिका के साथ क्या डील करते हैं ? उसे मतलब है की किसी तरह उसे पेट भर भोजन मिल जाय। देश में सूचना क्रांति आए या फिर यह देश परमाणु शक्ति से संपन्न हो जाय, उसे कोई फर्क नही पड़ता । मगर धीरे- धीरे ही सही वह जनता अब जागने लगी है । तभी तो इस बार बाहूबलियों और बेईमानों को नानी याद आ गई और संसद से महरुम होना पड़ा । यह है भारत की जनता भूखी नंगी है यह बेबस - लाचार है खोई -खोई है यह सोई - सोई सी है । क्या कहूँ मै तुमसे , कि कैसी है यह ? ख़ुद पर रोती है यह फिर भी जीती है यह । ताकत इनके है पास फिर भी है आभाव इनकी है यह कहानी गरीबी निशानी । बढ़ती संख्या की बोझ अधूरी शिक्षा की सोच लिए चलते हैं यह फिर भी आगे...

धूमिल की कविता "मोचीराम "

मोचीराम की चंद पंक्तियाँ राँपी से उठी हुई आँखों ने मुझेक्षण-भर टटोला और फिर जैसे पतियाये हुये स्वर में वह हँसते हुये बोला- बाबूजी सच कहूँ-मेरी निगाह में न कोई छोटा है न कोई बड़ा है मेरे लिये, हर आदमी एक जोड़ी जूता है जो मेरे सामने मरम्मत के लिये खड़ा है। और असल बात तो यह है कि वह चाहे जो है जैसा है, जहाँ कहीं है आजकल कोई आदमी जूते की नाप से बाहर नहीं है, फिर भी मुझे ख्याल रहता है कि पेशेवर हाथों और फटे जूतों के बीच कहीं न कहीं एक आदमी है जिस पर टाँके पड़ते हैं, जो जूते से झाँकती हुई अँगुली की चोट छाती पर हथौड़े की तरह सहता है। यहाँ तरह-तरह के जूते आते हैंऔर आदमी की अलग-अलग ‘नवैयत’बतलाते हैं सबकी अपनी-अपनी शक्ल हैअपनी-अपनी शैली है मसलन एक जूता है:जूता क्या है-चकतियों की थैली है इसे एक आदमी पहनता है जिसे चेचक ने चुग लिया है उस पर उम्मीद को तरह देती हुई हँसी है जैसे ‘टेलीफ़ून ‘ के खम्भे परकोई पतंग फँसी है और खड़खड़ा रही है। ‘बाबूजी! इस पर पैसा क्यों फूँकते हो? ’मैं कहना चाहता हूँ मगर मेरी आवाज़ लड़खड़ा रही है मैं महसूस करता हूँ- भीतर सेएक आवाज़ आती ह...

हमें आगे बढ़ना होगा , बढ़ना होगा आगे.......

हमें आगे बढ़ना होगा... आज भले ही हम इक्कसवीं शताब्दी में जी रहे हों मगर हमारी ज़मीनी हकीक़त कुछ और ही है । आज भी इस देश की इक्कीस प्रतीशत जनसंख्या गरीबी रेखा के नीचे जी रही है । जनसंख्या का बहुत बड़ा भाग मध्य वर्ग इसी संतोष में जी रहा है की आज नही तो कल उसका सपना जरुर पूरा होगा । हाँ, यह बात जरुर है की आर्थिक उदारीकरण ने इनके सपनो को कुछ हद तक पूरा भी किया है । मगर मंजिल अभी बहुत दूर है । बिहार की बाढ़ में लाखों बह गए । कौन है जिम्मेदार ? आतंकवाद के भेंट हजारों चढ़ गए । कौन है जिम्मेदार ? आज़ादी के साठ साल पूरे हो चुके हैं । नेता, नौकरशाह अमीर हो गए , स्विस बैंक में देश का अरबों रुपयें जमा है । परन्तु देश क़र्ज़ में डूबा है, हम तीसरी दुनिया के लोग कहलाते हैं । कौन है जिम्मेदार ? कहीं हम तो नही ? ज़रा सोचिए! इसलिए मैं कहता हूँ........ हमें आगे बढ़ना होगा , बढ़ना होगा आगे पग-पग पर हैं काटें उनको फूल बनाना होगा हमें आगे बढ़ना होगा , बढ़ना होगा आगे । चाहे सूनामी आए या आए भूकंप कहीं पर लड़ना होगा इससे हमको जितना होगा इसको हमें आगे बढ़...