सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं


जन्नत यहां है  

बर्फ से गुलज़ार जन्नत 


 
बर्फबारी की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर ही शायद..  दुनिया का जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर पर..  इतना बेहतरीन नज़्म तैयार हुआ होगा सबसे सुंदर ...  सबसे मनमोहक.. खूबसूरती ऐसी की किसी का भी दिल जीत ले..








जैसे हर चीज करीने से रखी हो.. कोई मिलावट नहीं.. इन सफेद फाहों को देखकर किसी का दिल मचल उठे..  तभी तो भारी बर्फबारी के बीच सुकून की तलाश में लोग यहां पहुंच जाते हैं..

हर तस्वीर अपने आप में लाजवाब.. जैसे भगवान ने खुद बैठकर धरती के इस स्वर्ग की रचना की हो.. 
आसमान से बरसती चांदी सी सफेद बर्फ... और उसकी आगोश में लिपटी वादी.. जहां तक नजर जा रही है.. हर चीज सफेद है.. बर्फ में डूबी है..  हरे-भरे पेड़ सफेद हैं... रंग-बिरंगे मकान सफेद हैं... छोटी-बड़ी सभी गाड़ियों पर बर्फ ही बर्फ... नजारा ऐसा है जिसे जितना कैद करना चाहेंगे... कम की महसूस होगा...
गुलमर्ग की ये हसीन वादियां हैं.. जिसे देखने के बाद आप शायद ही भुला पाएं... जहां आने के बाद आप इसकी खूबसूरती में खो जाएंगे.. जिसे देखकर आप हमेशा-हमेशा के लिए उसके हो जाएंगे.. ये जमीन पर जन्नत की तस्वीर है
सफेद बर्फ जब आसमान से जमीन पर गिरती है.. तो नजारे और भी खूबसूरत हो जाते हैं..  तस्वीर ऐसी बनती है कि जिसे आप अपनी नजरों में जितना कैद करना चाहेंगे.. वो कम होगा.. जिसे भूलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन साबित होगा..
दूर दूर से मैदानों की धूल और समंदर की नमकीन हवा का तजुर्बा रखने वाले लोग जब गुलमर्ग पहुंचे तो ऐसा लगा बिन मांगे मुराद पूरी हो गई... कोई जश्न मना रहा था.. तो कोई इन खूबसूरती के बीच नाच रहा था.. तो कुछ ऐसे भी थे जो कैमरों की चमक के सामने अपनी खुशी का इज़हार गा कर कर रहा था..गुलमर्ग में खूबसूरती के इतने रंग हैं.. कि आप की रफ्तार रूक जाएगी.. मौसम के रंगीन मिजाज को देखकर आप ठहर जाएंगे..
यहां एक ऐसा खुशनुमा माहौल जो आपको उम्र भर के लिए खींच लेती है.. जो आपोक हर चिंता और फिक्र से मुक्त कर देती है.. तभी तो स्वीटरज लैंड भी इसकी खूबसूरती के सामने फिका दिखाई पड़ता है.. जिसने एक बार गुलमर्ग देख ली.. वो यहीं का होकर रह गया..
पर्यटकों से आज गुलज़ार है गुलमर्ग... इन्हीं के भरोसे घर चलाने वाले भी खुश हैं... क्या बच्चे... क्या जवान... क्या बूढ़े सब इस मस्त माहौल में मस्ती के मूड़ में हैं... कुदरत के इस तोह्फे को हर कोई उम्र भर के लिए खुद के साथ कैद कर लेना चाहता है... और हाथों में कैमरा लेकर ये हुनरमंद भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता...
गुलमर्ग में बारी बर्फबारी हो रही है.. दुनियाभर से यहां सैलानी इस नजारे को देखने के लिए यहां पहुंच रहे हैं.. देश भर से आए लोगों के लिए भले ही जन्नत ने अपनी बांहें फैला दी हों... लेकिन यहां रहने वालों के लिए ये बर्फबारी आफत भी है... सड़क पर चलना दूभर है... जरा सी चूक जानलेवा हो सकती है... रोज़मर्रा की जिंदगी जैसे बर्फ के नीचे दब सी गई है... धरती पर ये वो जन्नत है जहां जिंदगी गुलज़ार है... जहां सफेद रंग सैंकड़ों जिंदगियों को रंगीन कर रहा है... और हजारों मुस्काने ना जाने कितनी यादों को संजोये इस फिज़ा पर फिदा हो रही हैं...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत की जनता.....

भारत की जनता बहुत पहले एक कविता भारतीय जनता की स्थितियों को लेकर लिखा था.... एक ऐसी जनता जो दुनिया की सबसे बड़ी लोकतंत्र में रहती है, जिसे अपना सरकार चुनने की छूट है, जो अपने देश के भाग्यविधाताओं के किस्मत का फैसला अपना मत देकर करती है, बड़ी ही गरीबी, लाचारी, और तंगहाली में जिंदा रहती है । इस देश की बड़ी संख्या आज भी अभावों में जी रही है । उसे कोई फर्क नही पड़ता की प्रधानमंत्री अमेरिका के साथ क्या डील करते हैं ? उसे मतलब है की किसी तरह उसे पेट भर भोजन मिल जाय। देश में सूचना क्रांति आए या फिर यह देश परमाणु शक्ति से संपन्न हो जाय, उसे कोई फर्क नही पड़ता । मगर धीरे- धीरे ही सही वह जनता अब जागने लगी है । तभी तो इस बार बाहूबलियों और बेईमानों को नानी याद आ गई और संसद से महरुम होना पड़ा । यह है भारत की जनता भूखी नंगी है यह बेबस - लाचार है खोई -खोई है यह सोई - सोई सी है । क्या कहूँ मै तुमसे , कि कैसी है यह ? ख़ुद पर रोती है यह फिर भी जीती है यह । ताकत इनके है पास फिर भी है आभाव इनकी है यह कहानी गरीबी निशानी । बढ़ती संख्या की बोझ अधूरी शिक्षा की सोच लिए चलते हैं यह फिर भी आगे...

धूमिल की कविता "मोचीराम "

मोचीराम की चंद पंक्तियाँ राँपी से उठी हुई आँखों ने मुझेक्षण-भर टटोला और फिर जैसे पतियाये हुये स्वर में वह हँसते हुये बोला- बाबूजी सच कहूँ-मेरी निगाह में न कोई छोटा है न कोई बड़ा है मेरे लिये, हर आदमी एक जोड़ी जूता है जो मेरे सामने मरम्मत के लिये खड़ा है। और असल बात तो यह है कि वह चाहे जो है जैसा है, जहाँ कहीं है आजकल कोई आदमी जूते की नाप से बाहर नहीं है, फिर भी मुझे ख्याल रहता है कि पेशेवर हाथों और फटे जूतों के बीच कहीं न कहीं एक आदमी है जिस पर टाँके पड़ते हैं, जो जूते से झाँकती हुई अँगुली की चोट छाती पर हथौड़े की तरह सहता है। यहाँ तरह-तरह के जूते आते हैंऔर आदमी की अलग-अलग ‘नवैयत’बतलाते हैं सबकी अपनी-अपनी शक्ल हैअपनी-अपनी शैली है मसलन एक जूता है:जूता क्या है-चकतियों की थैली है इसे एक आदमी पहनता है जिसे चेचक ने चुग लिया है उस पर उम्मीद को तरह देती हुई हँसी है जैसे ‘टेलीफ़ून ‘ के खम्भे परकोई पतंग फँसी है और खड़खड़ा रही है। ‘बाबूजी! इस पर पैसा क्यों फूँकते हो? ’मैं कहना चाहता हूँ मगर मेरी आवाज़ लड़खड़ा रही है मैं महसूस करता हूँ- भीतर सेएक आवाज़ आती ह...

हमें आगे बढ़ना होगा , बढ़ना होगा आगे.......

हमें आगे बढ़ना होगा... आज भले ही हम इक्कसवीं शताब्दी में जी रहे हों मगर हमारी ज़मीनी हकीक़त कुछ और ही है । आज भी इस देश की इक्कीस प्रतीशत जनसंख्या गरीबी रेखा के नीचे जी रही है । जनसंख्या का बहुत बड़ा भाग मध्य वर्ग इसी संतोष में जी रहा है की आज नही तो कल उसका सपना जरुर पूरा होगा । हाँ, यह बात जरुर है की आर्थिक उदारीकरण ने इनके सपनो को कुछ हद तक पूरा भी किया है । मगर मंजिल अभी बहुत दूर है । बिहार की बाढ़ में लाखों बह गए । कौन है जिम्मेदार ? आतंकवाद के भेंट हजारों चढ़ गए । कौन है जिम्मेदार ? आज़ादी के साठ साल पूरे हो चुके हैं । नेता, नौकरशाह अमीर हो गए , स्विस बैंक में देश का अरबों रुपयें जमा है । परन्तु देश क़र्ज़ में डूबा है, हम तीसरी दुनिया के लोग कहलाते हैं । कौन है जिम्मेदार ? कहीं हम तो नही ? ज़रा सोचिए! इसलिए मैं कहता हूँ........ हमें आगे बढ़ना होगा , बढ़ना होगा आगे पग-पग पर हैं काटें उनको फूल बनाना होगा हमें आगे बढ़ना होगा , बढ़ना होगा आगे । चाहे सूनामी आए या आए भूकंप कहीं पर लड़ना होगा इससे हमको जितना होगा इसको हमें आगे बढ़...